Homeहरियाणाअंबाला में दो युवकों पर नुकीली चीजों से बोला हमला: शोर...

अंबाला में दो युवकों पर नुकीली चीजों से बोला हमला: शोर मचाने के बाद भागे बदमाश; घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे युवक – Ambala News



हरियाणा के अंबाला में घरेलू सामान खरीदने जा रहे दो लोगों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। नुकीली चीज से दोनों व्यक्तियों पर हमला किया। जैसे ही दोनों ने शोर मचाया तो बदमाश वहां से उनको धमकी देते हुए भाग गए। इधर, पीड़ितों ने पुलिस को मामले से रूबरू कराया है

.

चाकू से बोला हमला

राजेश ने बताया कि कृष्ण कुमार पहले से ही रंजिश रखता था। उसने पहले गाली गलौच की जिसके बाद राजेश पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जैसे ही दोनों दोस्तों ने शोर मचाया तो दोनों बदमाश वहां से भाग गए। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। अब पुलिस को यह मामला बताया गया है। जिसके बाद पुलिस दोनों बदमशों की तलाश शुरू कर दी है।

एक अंबाला में भर्ती दूसरे को भेजा चंडीगढ़

दोनों घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद राजेश कुमार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, राजेश को वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभिषेक राजेश से पहले से ही रंजिश रखता है। अब कृष्ण कुमार और अभिषेक की तालश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version