अंबाला शहर की मंडी में तुली हुई बोरी का वजन दिखाते किसान
हरियाणा के अंबाला शहर की मंडी में बुधवार शाम को किसानों ने अधिक फसल तोलने का मामला सामने आया है। इस मामले में देर रात तक किसान मंडी में एकत्रित रहे। उन्होंने सभी बोरों का वजन कराया जिसमें 1 किलो से लेकर 1.5 किलो तक का वजन अधिक मिला।
.
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को कई किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनके बोरों का अधिक वजन तोल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा मूल्य 28.600 किलोग्राम वजन निर्धारित है। सरकार उसी के हिसाब से पेमेंट करती है। लेकिन, एक कट्टे में अधिक वजन जाने से उनका नुकसान हो रहा है।
जानकारी देता किसान
किसानों ने लगाए आरोप
किसानों का कहना है कि मंडी में बैठा ठेकेदार उनको चपत लगा रहा है। उनका कहना है कि एक कट्टे में एक किलो अधिक जा रहा है तो सभी कट्टे मिला कर कितना ही नुकसान हो रहा होगा। किसानों का कहना है कि इस मामले में मंडी सचिव को संज्ञान लेना चाहिए। जिससे किसानों का नुकसान न हो।
छावनी में सबसे अधिक हुई आवक
जिले की अनाज मंडियों में सबसे अधिक सूरजमुखी अंबाला छावनी की मंडी में हुई है। जबकि सबसे कम आवक साहा की अनाज मंडी में हुई है। वहीं, अनाज मंडी में यह भी निर्धारित है कि एक किसान एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल ही सूरजमुखी की फसल ले कर आ सकता है।