Homeहरियाणाअंबाला में फसल अधिक तोलने का आरोप: किसानों ने कहा ठेकेदार...

अंबाला में फसल अधिक तोलने का आरोप: किसानों ने कहा ठेकेदार नियम के विरुद्ध कर रहा तोल, जांच की मांग – Ambala News


अंबाला शहर की मंडी में तुली हुई बोरी का वजन दिखाते किसान

हरियाणा के अंबाला शहर की मंडी में बुधवार शाम को किसानों ने अधिक फसल तोलने का मामला सामने आया है। इस मामले में देर रात तक किसान मंडी में एकत्रित रहे। उन्होंने सभी बोरों का वजन कराया जिसमें 1 किलो से लेकर 1.5 किलो तक का वजन अधिक मिला।

.

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को कई किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनके बोरों का अधिक वजन तोल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा मूल्य 28.600 किलोग्राम वजन निर्धारित है। सरकार उसी के हिसाब से पेमेंट करती है। लेकिन, एक कट्टे में अधिक वजन जाने से उनका नुकसान हो रहा है।

जानकारी देता किसान

किसानों ने लगाए आरोप

किसानों का कहना है कि मंडी में बैठा ठेकेदार उनको चपत लगा रहा है। उनका कहना है कि एक कट्टे में एक किलो अधिक जा रहा है तो सभी कट्टे मिला कर कितना ही नुकसान हो रहा होगा। किसानों का कहना है कि इस मामले में मंडी सचिव को संज्ञान लेना चाहिए। जिससे किसानों का नुकसान न हो।

छावनी में सबसे अधिक हुई आवक

जिले की अनाज मंडियों में सबसे अधिक सूरजमुखी अंबाला छावनी की मंडी में हुई है। जबकि सबसे कम आवक साहा की अनाज मंडी में हुई है। वहीं, अनाज मंडी में यह भी निर्धारित है कि एक किसान एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल ही सूरजमुखी की फसल ले कर आ सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version