मेरठ भाजपा सदस्यता अभियान में प्रचार प्रसार करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
अखिलेश यादव सावन में आंखों के अंधे जैसे हैं। उन्हें हकीकत दिख नहीं रही या वो सच देखना नहीं चाहते इसलिए कुछ भी कह रहे हैं। अखिलेश यादव के एसटीएफ को स्पेशल ठाकुर फोर्स कहने के बयान पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पलटवार किया है। मंगल
.
सवाल- सदस्यता अभियान बढ़ाने मेरठ आए हैं, क्या प्लान है?
दैनिक भास्कर से त्रिवेंद्र सिंह रावत की खास बातचीत
जवाब- प्लान पार्टी की अधिकतम सदस्यता बढ़ाने का है। यही हमारा लक्ष्य है, समाज के हर वर्ग तक हम पहुंचे युवाओं को जोड़ने पर हमारा विशेष फोकस है। प्रधानमंत्री जी का महिलाओं की सदस्यता बढ़ाने पर खास फोकस है। महिलाओं को लेकर उनका एक विजन है। आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण का पूरा लाभ मिले। उस दृष्टि से अधिकतम महिलाएं भाजपा के साथ खड़ी हों आज सदस्य, कल कार्यकर्ता बनकर आने वाले समय में देश को नेतृत्व दें इस पर हमारा ध्यान है। सवाल- अखिलेश यादव ने एसटीएफ को नई फुलफार्म स्पेशल ठाकुर फोर्स कहा है?
पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सहित अन्य नेताओं ने किया स्वागत
जवाब- जो जहां से पनपे हैं वहीं की बात करेंगे। एक जमाने में लोग कहते थे कि यादवों के घर में बच्चा पैदा होता था तो कहते थे कि एक एसडीएम पैदा हो गया है। तो वैसा ही अखिलेश यादव को सब दिखाई दे रहा है। ये सब सावन के अंधे हैं। भाजपा और यूपी के मुख्यमंत्री वो एक सन्यासी पुरुष हैं उनके लिए सब बराबर हैं और उसी सोच के साथ वो यूपी के लिए काम कर रहे हैं।
सवाल- दिल्ली की सत्ता में बड़ा फेरबदल हुआ, नई सीएम मिली हैं, क्या कहेंगे?
सर्किट हाउस में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत काे सम्मानित करते स्थानीय नेता
जवाब- केजरीवाल को अपनी गलतियों का अहसास हो गया है। पता तो उनको पहले ही था, लेकिन उनको लगता था कि वो बच निकलेंगे। लेकिन अब उनको पूरी तरह यह अहसास हो गया है कि वो बच नहीं सकते हैं। एक न एक दिन उनको सीखचों के अंदर जाना ही होगा। इतना भ्रष्टाचार और दूसरी चीज जो लोगों की समझ में आना चाहिए। ये अर्बन नक्सल है। इन्होंने लोकतंत्र की ओढ़नी ओढ़ी हुई है, लेकिन अंदर से ये लोग घोर नक्सलवाद से ग्रसित हैं। अंदर से कुछ और हैं बाहर से दिखाने के लिए कुछ और हैं उसका भी पदार्फाश हो गया है।
सवाल- सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई है ये कितना सही है? जवाब-सुप्रीम कोर्ट ने क्या बोला हम नहीं जानते, उसका सम्मान हम करते हैं। मेरी जानकारी में जो भी बुलडोजर एक्शन हुए हैं वो अवैध निर्माण पर हुए हैं। माफिया, डॉन जो यूपी की राजनीति को अपने हिसाब से चलाना चाहते थे, यहां की राजनीति को अपने अनुसार चलाते थे उनके ऊपर बुलडोजर चला है। मकान तो बहुत छोटी चीज है।
सवाल- पश्चिमी यूपी की 3 सीटों पर उपचुनाव हैं वहीं आप जा रहे हैं, जनता को कैसे जोड़ेंग? जवाब- हम लोग एक साथ कई काम करते हैं। जहां हम सदस्यता के नाते लोगों से मिलेंगे वहीं उनसे वैचारिक आदान प्रदान भी करेंगे। कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़े हुए हैं। जुड़ रहे हैं। डिजिटली और मैनुअल दोनों तरह से हम जनता से जुड़ रहे हैं। उसका आगामी चुनाव में अच्छा परिणाम आएगा।