Homeमध्य प्रदेशअनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 4 लोग घायल: मठदेवरी ग्राम के समीप...

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 4 लोग घायल: मठदेवरी ग्राम के समीप हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस – Seoni News


मठदेवरी गांव के पास शनिवार दोपहर तीन बजे एक पिकअप वाहन नियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यानी 6 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

.

जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में सवार होकर कुछ लोग घंसौर और धनोरा के बीच जा रहे थे। जब वह मठदेवरी ग्राम के पास पहुंचे तो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

घंसौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मठदेवरी गांव के पास पिकअप वाहन पलटने से कुछ लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है। घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। घायलों में राम सिंह उम्र 45 वर्ष, विजय यादव उम्र 37 वर्ष, पंजीलाल उम्र 40 वर्ष, राजेश बरकड़े सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।

मठदेवरी ग्राम के पास पहुंचे तो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार होकर कुछ लोग घंसौर और धनोरा के बीच जा रहे थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version