पकड़े गए आरोपी छिंदरपाल और बरामद सामान के साथ पुलिस। साथ में बिश्नोई समाज के लोग भी मौजूद।
फाजिल्का में अबोहर के गांव रामपुरा नरैणपुरा में बिश्नोई समाज के लोगों ने एक शिकारी को पकड़ा है। युवक तलाब में जाल डालकर मछलियों और कछुओं का शिकार कर रहा था। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
.
वन रेंज अधिकारी मंगत राम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हनुमानगढ़ के टिब्बी गांव का छिंदरपाल है। वह अपने साथी बिट्टू सिंह के साथ तलाब में जाल लगाकर मछलियां, मेंढक और कछुए पकड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने छिंदरपाल को पकड़ लिया, लेकिन बिट्टू भागने में सफल रहा।
जाल और प्लैटिना बाइक बरामद
आरोपी से जाल और प्लैटिना बाइक बरामद की गई है। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए जीवों को तलाब में वापस छोड़ दिया गया है। आरोपी को जल्द ही जज के सामने पेश किया जाएगा।
शिकार करता पकड़ा गया आरोपी छिंदरपाल।
एशिया की सबसे बड़ी खुली अभयारण्य
बिश्नोई समाज के पदाधिकारी रमेश बिश्नोई ने कहा कि यह एशिया की सबसे बड़ी खुली अभयारण्य है। यह बिश्नोई समाज और पशु प्रेमियों की मदद से संचालित है। बाहरी लोगों द्वारा वन्य जीवों पर अत्याचार से समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।