Homeपंजाबअबोहर में मिले अज्ञात शव और भ्रूण का मामला: समाजसेवी संस्था...

अबोहर में मिले अज्ञात शव और भ्रूण का मामला: समाजसेवी संस्था ने कराया अंतिम संस्कार, पुलिस से सहयोग की मांग – Abohar News


लावारिश लाश का दाह संस्कार करते समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी

अबोहर में नर सेवा नारायण सेवा समिति ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार और एक भ्रूण को दफनाने का कार्य किया है। चार दिन पहले गांव चननखेड़ा में एक भ्रूण मिला था। शुरुआत में इसे कन्या भ्रूण समझा गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि यह लड़के का भ्रूण

.

दूसरा मामला गांव कटेहड़ा की सूखी नहर का है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। कई दिनों तक पहचान के लिए रखा गया। लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। समिति के सदस्य राजू चराया ने कहा कि पुलिस मृतकों की पहचान करवाने में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति रही तो समिति भी इस तरह के मामलों में सहयोग नहीं कर पाएगी।

बच्चे को भ्रूण को दफनाने जाते समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी

पुलिस ने नहीं गंभीरता से नहीं लिया भ्रूण मिलने का मामला : राजू चराया

समाजसेवी राजू चराया ने कहा कि आज तक भ्रूण मिलने के अनेक मामले सामने आए, लेकिन पुलिस प्रशासन एक भी महिला का पता नहीं लगा पाई। इसके अलावा नहरों में आने वाले अज्ञात लोगों के परिजनों को ढूंढने में भी पुलिस ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई, वरना उनके परिजनों का पता चल सकता था।

राजू चराया ने कहा कि वे कई बार पुलिस प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि पुलिस कोई अलग से पोर्टल बनाए जिस पर अज्ञात मिलने वाले शवों की जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि उनके परिजनों का पता चले या फिर उन्हें मदद के लिए अलग से पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाए लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version