Homeपंजाबअमृतसर में 14 वर्षीय नाबालिग की सगाई रुकवाई: दादी करवा रही...

अमृतसर में 14 वर्षीय नाबालिग की सगाई रुकवाई: दादी करवा रही थी, बोली- लड़का अच्छा था तो रोका करने का सोचा – Amritsar News



बाल विभाग और पुलिस ने नाबालिग की सगाई रुकवाई।

अमृतसर में एक नाबालिग लड़की की सगाई का मामला सामने आया है। घटना मोहकमपुरा थाना क्षेत्र की है। समाज सेवी संस्था को सूचना मिली कि तरनतारन रोड के भाई मंझ सिंह इलाके में 14 साल की लड़की की शादी होने वाली है।

.

मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य सपना मेहरा ने बाल विभाग और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचने पर लड़के का परिवार वहां से जा चुका था। पुलिस ने लड़की को मोहकमपुरा थाने लाया। सपना ने बताया कि उन्हें रात में ही सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। सुबह जब वो उस स्थान पर पहुंचे तो वहां से लड़की का परिवार जा चुका था।

उन्हें शायद कार्रवाई की सूचना मिल गई थी। शादी लड़की के किसी रिश्तेदार के घर की का रही थी, जिससे उन्होंने कार्रवाई से पहले लड़की वालों को भगा दिया। लेकिन फिर जोर देकर पूछने पर उन्होंने जोड़ा फाटक का बताया, यहां आकर देखा तो लड़की तैयार हो रही थी।

दादी रिश्ता करा रही थी लड़की की मां नहीं है और उसकी दादी उसका रिश्ता कर रही थी। दादी के मुताबिक, अभी वो सिर्फ रोका कर रहे थे और बालिग होने पर ही शादी करते। दादी निम्मो के मुताबिक वो दिहाड़ी लगती हैं और लड़का अच्छा था तो उन्होंने सगाई की सोची।

लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से सगाई कर रही थी। उसका दावा है कि उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र की लड़की की सगाई नहीं की जा सकती। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिवार से सगाई के दस्तावेज भी मांग रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version