शिव कुमार | भेलाई कलां(तिलोई), अमेठी जिला4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पेड़ से लटका मिला शव।
अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बलभद्रपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार वर्मा का शव आज 19 जून की सुबह गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला। मृतक नंदलाल वर्मा का पुत्र था।
शव की जांच में शरीर पर चोट और खून के निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हत्या की गई और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मनोज की हाल ही में शादी हुई थी। वह कल रात 9 बजे घर से आर्केस्ट्रा देखने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।