Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में 1 मार्च रहा सीजन का सबसे गर्म दिन: अधिकतम...

अयोध्या में 1 मार्च रहा सीजन का सबसे गर्म दिन: अधिकतम तापमान रहा 28°C, किसानों की चिंताएं बढ़ी – Ayodhya News


अयोध्या में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन।

अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम में बढ़ोतरी जारी है। एक मार्च यानी शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 16°C दर्ज किया गया। तेज धूप लोगों को परेशान की। दिन में लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन

.

मार्च महीने से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। मौसम ने भी इस बात का संकेत देना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाएं भी 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहीं। इसी के साथ न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता भी बढ़कर 38 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल मिलाकर मौसम ने गर्मी शुरू होने के संकेत दे दिए हैं।

तापमान बढ़ने से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।

हवाओं की गति धीमी धीमी रहने की संभावना

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक “एक-दो दिन तापमान अधिक होने से समस्या नहीं है। क्योंकि हवाओं की गति अभी धीमी है। इसलिए किसान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। पछुआ हवाओं के तेज चलने और तापमान बढ़ने से किसान सिंचाई नहीं कर पाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version