अकील अहमद, जगदीशपुर। अमेठी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में मृत युवक।
अलीनगर गांव के राजेश गुप्ता (45) की मंगलवार रात अयोध्या हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रात 8:50 बजे की है। राजेश अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और हाईवे पार कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अयोध्या की तरफ से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने राजेश को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भाले सुल्तान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राजेश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश अपने परिवार के कमाने वाले मुख्य सदस्य थे। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश जारी है।
खबर अपडेट हो रही है…