Homeबिहारअररिया मंडल कारा में बंद कैदी की मौत: परिजनों ने जेल प्रशासन...

अररिया मंडल कारा में बंद कैदी की मौत: परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का लगाया आरोप, शव पर मिले चोट के निशान – Araria News


अररिया मंडल कारा में बंद कैदी सोहराब खान की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पलासी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी

.

पुलिस ने बताया कि सोहराब खान को 16 अप्रैल को साधारण वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात।

परिजन ने जेल प्रशासन पर हत्या का लगाया आरोप

मृतक के भाई और पत्नी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोहराब के शरीर पर चोट और खून के निशान मिले हैं। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता फैसल जावेद यासीन ने दावा किया कि सोहराब को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता फैसल जावेद यासीन पहुंचे अस्पताल।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह जेल से फोन आया और सोहराब की पत्नी को पलासी थाना बुलाया गया। वहां उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए और 500 रुपए की मांग की गई।

पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version