Homeबिहारअलग-अलग थाना क्षेत्र से नौ गिरफ्तार, भेजे गए जेल - Motihari (East...

अलग-अलग थाना क्षेत्र से नौ गिरफ्तार, भेजे गए जेल – Motihari (East Champaran) News


.

मलाही व गोविंदगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर धोखाधड़ी मामले के दो आरोपी सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गोविंदगंज पुलिस ने शनिवार की देर शाम बभनौली गांव में छापेमारी की। यहां से धोखाधड़ी के आरोपी सुशील शर्मा व ध्रुव शर्मा को गिरफ्तार किया। वही मलाही थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गांव से विवेक कुमार, पहाड़पुर क्षेत्र के सोनवल दक्षिणी पट्टी का नईम मियां, तेजपुरवा उजियार टोला का योगेन्द्र साह, रामसिरिया मुसहरी टोला से सुदामा मांझी, चटिया गांव से अमरजीत कुमार व राजकुमार मिश्र को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया। साथ ही मलाही पुलिस ने छापेमारी कर बड़हरवा गांव से संतोष सहनी को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version