Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ में बड़ी कार के लिए तोड़ी शादी: लोधा में मंगलवार...

अलीगढ़ में बड़ी कार के लिए तोड़ी शादी: लोधा में मंगलवार रात था सगाई का कार्यक्रम, दुल्हन के घर वाले दे रहे थे छोटी गाड़ी – Aligarh News


रिश्ता टूटने की बात पता चलने पर विलाप करती दुल्हन और उसके परिवार के लोग

सगाई की सारी तैयारियां हो चुकी थी और दुल्हन शृंगार करा रही थी। मिठाइयां और पकवान तैयार हो चुके थे और मेहमानों आने शुरू हो गए थे। इससे पहले ही दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ दी और अपने मेहमानों को लेकर वापस लौट गए।

.

दुल्हन के परिवार के लोगों ने बताया कि वह दहेज में वैगनआर कार दे रहे थे, जबकि दूल्हा और उसके परिवार के लोग अर्टिका कार की मांग कर रहे थे। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी हैसियत बड़ी गाड़ी देने की नहीं है, इस पर आरोपी दुल्हा पक्ष के लोग नाराज हो गए और बिना सगाई किए ही वहां से लौट गए। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दी है।

दुल्हन के हाथों मे मेहंदी लग चुकी थी और परिवार सारी तैयारियां कर चुका था।

पांच महीने पहले तय हुआ था रिश्ता

लोधा थाना क्षेत्र के गांव जरौली डोर निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी भतीजी सौम्या का निकाह लगभग 4 महीने पहले सराय रहमान निवासी चांद मोहम्मद के बेटे शारिक के साथ तय हुआ था। सारी बात पक्की हो गई थी और मंगलवार को सगाई और गोद भराई का कार्यक्रम था।

दहेज में वह नकद और वैगनआर कार दे रहे थे। लेकिन शाम को 5 बजे लड़के पक्ष के लोगों ने अचानक से बड़ी कार की मांग रख दी। उनका कहना था कि उन्हें अर्टिका कार ही चाहिए, वरना वह रिश्ता नहीं करेंगे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माने तो अपने मेहमानों को लेकर वापस लौट गए।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दुल्हन और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

शादी टूटने की खबर जैसे ही दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को मिली, तो सभी के होश उड़ गए। दुल्हन अपनी सगाई के लिए तैयार हो चुकी थी और परिवार के लोगों ने सारी तैयारियां कर रही थी। गेस्ट हाउस में उपहार और खाने पीने के पकवान सज गए थे। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दुल्हा पक्ष को देने के लिए सारे उपहार भी रखे गए थे।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

दुल्हा पक्ष के लोगों के वापस लौटने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिवार के लोगों से पसूछताछ की। परिवार के लोगों ने बताया कि वह लड़के के परिवार को काफी नकद भी दे चुके हैं और वैगनआर कर दे रहे थे। सगाई और गोदभराई के कार्यक्रम में भी उनके 5 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। शादी के लिए उन्होंने कर्जा भी लिया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोधा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version