Homeबिहारअसमा में बाइक ने महिला को मारी टक्कर: पैर टूटा, स्थानीय...

असमा में बाइक ने महिला को मारी टक्कर: पैर टूटा, स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा – Ghanshyampur News



अस्पताल में महिला को किया गया भर्ती।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कमला बांध के पश्चिमी तटबंध पर बीती रात एक दुर्घटना हुई। राशन लेने निकली 42 वर्षीय किरण देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

.

दुर्घटना असमा गांव के पास हुई। बाइक सवार दलदल गांव का निवासी था। वह रसियारी से दलदल की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किरण देवी का पैर टूट गया।

बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे बाइक समेत पकड़ लिया। चन्द्र किशोर पासवान ने घायल किरण देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर पहुंचाया। प्रभारी डॉक्टर वंदना कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version