Homeउत्तर प्रदेशअहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन: बुलंदशहर जिलाध्यक्ष हुए शामिल, बोले-...

अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन: बुलंदशहर जिलाध्यक्ष हुए शामिल, बोले- भाजपा की झूठ की राजनीति का अंत नजदीक – Bulandshahr News


प्रदुम्न कौशिक, बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। उनका मानना है कि देश की जनता का भरोसा हमेशा कांग्रेस पर रहा है। भले ही भाजपा के झूठ से जनता कुछ समय के लिए गुमराह हुई, लेकिन अब लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है।

अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

बोले- देश का युवा राहुल गांधी की तरफ देख रहा जियाउर्रहमान ने वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, हिंसा और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक मुद्दों को हवा दे रही है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश का युवा अब उनकी ओर देख रहा है। उनके नेतृत्व में देश सांप्रदायिक मुद्दों से ऊपर उठकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version