अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। इस हादसे में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की
.
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा
ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना… मेरे मित्र श्री विजय रुपाणी जी आज अनंत यात्रा पर चले गए। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका सरल, सहज व्यवहार, उनकी बातें मुझे याद आ रही हैं। मुझे यह विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे। अचानक हुए इस वज्रपात से मन द्रवित है। दुःख की इस विकट घड़ी में संपूर्ण देश सभी शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर सबको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
शहर कांग्रेस ने विमान हादसे का गहरा दुख व्यक्त किया
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान दुर्घटना पर अपना गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना को बहुत ही दुखद बताया। चड्ढा ने इस दुर्घटना में आकस्मिक रूप से अपनी जान को खोने वालों के प्रति अपना गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस आकस्मिक दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की एवं इस दुर्घटना को राजकीय शोक घोषित किया जाए यह केंद्र सरकार से मांग की।