Homeउत्तर प्रदेशअहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर गाजीपुर में कार्यक्रम: पूर्व विधायक...

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर गाजीपुर में कार्यक्रम: पूर्व विधायक बोलीं- आजादी के बाद राजनीतिक कारणों से दबाया गया इतिहास – Ghazipur News


गाजीपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगर पालिका सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया।

गाजीपुर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगर पालिका सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की।

मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने राजनीतिक कारणों से अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को दबाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 300 साल पहले अहिल्याबाई की शासन व्यवस्था, धर्मपरायणता और न्यायशीलता ने भारत की संस्कृति को गौरवान्वित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अहिल्याबाई के संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों से लड़ते हुए सनातन सभ्यता की रक्षा करना एक महिला के लिए चुनौतीपूर्ण था। अहिल्याबाई ने धर्मनिष्ठा के साथ निष्पक्ष न्याय दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा क्षेत्र की महिलाओं को अंग वस्त्र और किट बैग से सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद और किरन सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सत्यम राय ने किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय, प्रीति गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version