आकाश अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर में 30 मिनट तक रुके।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दान में 1 करोड़ का चेक दिया। बुधवार रात उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंदिर के शिखर को नमन किया। गर्भगृह में विधि-विधान से 10 मिनट तक विशेष पूजा की।
.
दो ब्राह्मणों ने पूजन कराया। आकाश को बाबा का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला, बाबा का अंगवस्त्र और चंदन दिया। पूजा करने के बाद आकाश अंबानी ने अर्चक को बंद लिफाफे में चढ़ावा और दक्षिणा भी दी।
कहा- बाबा का धाम अद्भुत है। दर्शन से मन को शांति मिलती है। जल्द ही पूरे परिवार के साथ आऊंगा। इससे पहले, 25 जून 2024 को, आकाश की मां नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ न्यास को एक करोड़ 51 लाख रुपए का दान दिया था।
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती करते आकाश अंबानी।
मां गंगा की आरती की, हाथ जोड़कर प्रार्थना की आकाश अंबानी रात 8 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह काफिले के साथ सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। लगभग 30 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके। आकाश ने “हर-हर महादेव” बोलकर जनता का अभिवादन किया।
मंदिर से दर्शन कर बाहर आते आकाश अंबानी।
इसके बाद वे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया। आकाश ने मां गंगा से हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने आकाश को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया।
देवताओं का आभार जताने निकला है अंबानी परिवार काशी विश्वनाथ मंदिर में आकाश अंबानी परिवार की परंपरा निभाने पहुंचे थे। शादी समारोह या शुभ कार्य में आमंत्रित किए गए देवी देवताओं को अंबानी परिवार में आभार जताने की परंपरा है। अनंत अंबानी की शादी में कई मंदिरों मठ और ज्योतिर्लिंग को आमंत्रण दिया गया था।
उनसे शादी समारोह में शामिल होकर उसे मांगलिक कार्य को भव्यता से संपन्न कराने की अपील की थी। शादी में अलग से उन सभी देवी देवताओं का आवाह्न भी किया गया था।
अब अंबानी परिवार का कोई भी एक सदस्य उन मंदिरों में जाकर आभार जता रहा है। वहां पर विशेष पूजा, शादी की उपहार सामग्री, दान और मिठाई समेत वस्त्र भी अर्पण कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी को विशेष पूजा पर दक्षिणा भी दे रहे हैं।
मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने पूजा कराई थी। काशी दर्शन करने के बाद वह ताज होटल गए और सुबह जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना हो गए हैं। आकाश वहां भगवान जगन्नाथ को धन्यवाद देंगे। वहीं, माना जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्म के चलते नीता अंबानी बनारस नहीं आ सकी लेकिन जल्द ही आ सकती हैं।
————————————-
यह खबर भी पढ़िए :-
नीता अंबानी ने शादी का कार्ड बाबा विश्वनाथ को दिया:कहा- बेटे अनंत की इच्छा थी, मैं न्योता देने जाऊं
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंचीं। फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा- आज मैं अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण भगवान को अर्पित करने यहां आई हूं। बेटे अनंत की इच्छा थी कि मैं खुद बाबा विश्वनाथ को कार्ड देने जाऊं। पूरा विश्वनाथ धाम सचमुच बदल गया है। पढ़ें पूरी खबर