Homeउत्तर प्रदेशआगरा में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: एक...

आगरा में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: एक लुटेरे के पैर में लगी गोली, एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज – Agra News



आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने बाइक, 2 तमंचे और कैश बरामद किया है। आगरा की थाना शाहगंज पुलिस, सर्विलांस औ

.

14 फरवरी 2025 को थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित कॉलोनी की दुकान में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। आज शाम को पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इरशाद पर हैं एक दर्जन मुकदमे दर्ज

मुठभेठ के दौरान बदमाश इरशाद के पैर में गोल लगी है। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। इस बदमाश पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे अपराधी का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

डीसीपी सिटी ने दी जानकारी

डीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 14 फरवरी को एक लूट की घटना को बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया था। इसी के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इसमें इरशाद नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। इनके कब्जे से पल्सर बाइक, तमंचे और कैश बरामद हुआ है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version