Homeमध्य प्रदेशआगर-मालवा में वाल्मीकि महापंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित: महेश नरवाल जिला...

आगर-मालवा में वाल्मीकि महापंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित: महेश नरवाल जिला अध्यक्ष और मनोहर लाल कार्यवाहक अध्यक्ष बने – Agar Malwa News



आगर मालवा के गांधी उपवन में रविवार को वाल्मीकि महापंचायत की बैठक हुई। इसका शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस दौरान महापंचायत के उद्देश्यों और कार्यों पर चर्चा की गई।

.

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में महेश कुमार नरवाल को जिला अध्यक्ष और मनोहर लाल डुलगज को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पूर्व पार्षद इंदु बाला बिलरवान को उपाध्यक्ष, स्वप्निल छजलानी को कोषाध्यक्ष और हेमराज नरवाल को सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम में श्याम लाल बिडवाल, अनिल धौलपुरे, नरेंद्र तंवर समेत कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के विकास और एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version