आजमगढ़ में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विवाहिता की मां और बहन ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व अपने पैतृक गांव में विवाहिता ने प्
.
2 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव निवासी विनय कुमार सिंह परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। परिवार के लोगों का छुट्टियों में आना जाना रहता है। दो साल पूर्व विनय कुमार सिंह की बेटी इशिता ने गांव के ही आलोक पांडेय के साथ प्रेम हो गया था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। पति आलोक पांडेय गांव और आसपास पूजा पाठ कराते हैं। मंगलवार को सुबह पति किसी काम से शहर गए थे। उस समय इशिता घर पर परिवार संग अपने दो माह की बच्ची के साथ थी।
शाम को घर के भीतर साड़ी के फंदे से छत के चुल्ला से वह लटकी मिली थी। स्वजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
मृतका की मां राधिका सिंह और बहन जानकारी होने पर मुंबई से मोर्चरी हाउस पर इशिता की मां राधिका सिंह, और बहन ने आरोप लगाया कि घटना के दिन भी बेटी से वीडियो काल पर बात हुई थी। उसे परिवार के लोगों ने मारापीटा था। उसने वीडियो काल में चोट के निशान दिखाए। उसके चेहरे में भी चोट के निशान थे। इशिता ने हत्या की आशंका अपनी मां से जताई थी। विवाहिता की मां ने उसके पति और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बहन बोली परिजनों ने नहीं दी जानकारी
इस बारे में मृत्यु का की बहन ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की मौत के बाद इस मामले की जानकारी ससुराल के लोगों ने नहीं दी।। बल्कि इस मामले की जानकारी पुलिस और गांव के लोगों द्वारा मिली है। इससे कहीं ना कहीं ससुराल के लोगों की संलिप्रता सामने आती है।