Homeमध्य प्रदेशआज भारतीय किसान संघ का प्रदेश भर में प्रदर्शन: रैलियां निकालकर...

आज भारतीय किसान संघ का प्रदेश भर में प्रदर्शन: रैलियां निकालकर सोयाबीन के दाम 6 हजार करने कलेक्टरों को देंगे ज्ञापन – Bhopal News



भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आज किसान कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

मप्र में सोयाबीन किसान पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसान गांव से लेकर तहसील स्तर तक प्रदर्शन कर चुके हैं। आज भारतीय किसान संघ मप्र के अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर रैली निकालकर स

.

हालांकि, सरकार ने किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए 4892 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन की MSP पर खरीदी कराने की तैयारी की है। 25 सितंबर से किसानों के पंजीयन शुरू हो जाएंगे। लेकिन, किसान सरकार की MSP की दर से संतुष्ट नहीं हैं।

भोपाल में किसान देंगे कलेक्टर को ज्ञापन भोपाल में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गिरधर सिंह राजपूत के नेतृत्व में किसान रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देने जाएंगे। इसमें किसानों से जुडे़ कुछ और मुद्दे शामिल हैं।

ये हैं भोपाल के किसानों की मुख्य मांगें

  • सोयाबीन का दाम ₹6000 प्रति क्विंटल किया जाए।
  • जिले में यलो मोजेक के कारण सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। आरबीसी 6/4 के तहत सर्वे कराकर इसकी क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। भोपाल जिले के किसानों को फसल बीमा लाभ दिया जाए।
  • बासमती धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।
  • नजीराबाद को पूर्ण तहसील बनाया जाए।
  • पार्वती नदी पर डैम परियोजना एवं रेसई परियोजना से नजीराबाद क्षेत्र एवं बैरसिया क्षेत्र के लिए सिंचाई के लिए पानी दिया जाए।
  • प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं को 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की थी। अगले सीजन में इसी दर पर गेहूं को खरीदा जाए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version