Homeबिहार'आतंकवादियों की संरक्षक हैं महबूबा मुफ्ती': केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-...

‘आतंकवादियों की संरक्षक हैं महबूबा मुफ्ती’: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- PoK हमारा है, हमारा ही रहेगा; कांग्रेस अध्यक्ष को भी घेरा – Begusarai News


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती जिंदगी भर आतंकियों का समर्थन करती रही हैं। कहती हैं कि कश्मीर को भारत-पाकिस्तान युद्ध का नहीं, दोस्

.

कश्मीर ही नहीं, पीओके भी हमारा है और हमारा ही होगा। पूरी दुनिया जानती है कि पीओके भारत का है। किसने इसको आतंकी बनाया, कश्मीर को आतंकी का मैदान किसने बनाया। इन्हीं लोगों ने बनाया है। यही लोग आतंकियों को पाल-पोस कर रखते है।

आम जनता से मिलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

पाकिस्तान से सबूत मांगना चाहिए

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कहा कि दुर्भाग्य है ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हैं। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। फिर भी सवाल उठाते हैं। इनको अभी भी ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत चाहिए। इन्हें पाकिस्तान से जाकर सबूत मांगना चाहिए। पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, शर्म आना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सेना के शौर्य पर सबूत मांगने का काम किया है‌। ऑपरेशन सिंदूर को दुनिया ने सराहने का काम किया है। भारत की सेना ने पाकिस्तान के जनमानस पर नहीं, आतंकियों पर अटैक किया। दुनिया इसकी सराहना कर रही है। पाकिस्तान के पास कोई सबूत नहीं मिल रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version