Homeबिहारआपसी विवाद में वृद्ध व्यक्ति और युवक पर हमला, घायल: किशनगंज...

आपसी विवाद में वृद्ध व्यक्ति और युवक पर हमला, घायल: किशनगंज में दोनों का चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज में आपसी विवाद के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर कई लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गहरी चोट लगने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके साथ ही एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार मामला पोठिया प्

.

जहां शौकत अली नामक व्यक्ति के घर में आपसी विवाद के कारण बहू के साथ मारपीट की जा रही थी। इसी क्रम में बहू (खतीजा बेगम) बचने के लिए मो नाजिम के घर छिपने के लिए गई। वहां से उसके ससुराल वाले उसे जबरन लेकर जाने लागे। जब मो नाजिम ने इसका विरोध किया तो शौकत अली सहित अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब व्यक्ति को बचाने के लिए पड़ोसी युवक शमशेर आया तो इन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल भेज दिया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति मो नाजिम की पत्नी संजीदा खातून ने थाने में आवेदन दिया है। इसके साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद छत्तरगाछ कैंप की पुलिस मामले की जंच में जुट गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version