आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्त समेत 6 लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
.
घायलों की पहचान मराव गांव निवासी नंद लाल कुमार(19), प्रभु कुमार(19), गणेश कुमार(23) के तौर पर हुई है। तीन अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी पेट्रोल पंप के पास की है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक ही बाइक से 3 दोस्त मेला देखने गए थे
प्रभु कुमार ने बताया कि दोस्त नंद लाल कुमार और गणेश कुमार के साथ एक ही बाइक से नगरी गांव यज्ञ देखने गया था। वहां से लौटते समय चरपोखरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हम तीनों गाड़ी से नीचे गिर गए। दूसरे बाइक पर 2 लड़की और एक लड़का था। उन्हें भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।