लखनऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ में कानपुर रोड स्थित केके पैलेस में शुक्रवार को आलमबाग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री ने आलमबाग व्यापार मंडल और आलमबाग युवा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को ईमानदारी से व्यापारियों के हित में काम करने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि और भाजपा नेता अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ ने पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की जिम्मेदारी एक बड़ा दायित्व है। पदाधिकारियों को इसे पद नहीं, बल्कि समर्पण का भाव मानते हुए साल भर व्यापारियों के लिए तत्पर रहना होगा।
समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा समेत आलमबाग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित और निवर्तमान पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए।