Homeबिजनेसइंडिगो के नए चेयरमैन बने पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता: इंटरनेशनल...

इंडिगो के नए चेयरमैन बने पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता: इंटरनेशनल कंपनियों के CEO रह चुके; वेंकट सुमंत्रन को रिप्लेस करेंगे


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व चेयरमैन वेंकट सुमंत्रन ने इंडिगो बोर्ड में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विक्रम सिंह मेहता को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। विक्रम पूर्व IAS ऑफिसर रह चुके हैं। इससे पहले विक्रम शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वे मिस्र में शेल मार्केट्स व शेल केमिकल्स के सीईओ जैसे पद भी संभाले चुके हैं।

विक्रम, पूर्व चेयरमैन वेंकट सुमंत्रन की जगह लेंगे। सुमंत्रन ने तीन साल तक कंपनी की कमान संभाली थी। उन्होंने इंडिगो बोर्ड में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ाने शुरू करेगी इंडिगो

इसके अलावा इंडिगो ने नवी मुंबई में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगस्त में पहली कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि वह इस नए एयरपोर्ट से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी।

एयरलाइन को 3000 करोड़ का मुनाफा हुआ

इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी में 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 62% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,895 करोड़ रुपए रहा था। एयर ट्रैवल में बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी को यह मुनाफा हुआ है।

जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिगो के ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर 22,152 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17,825 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने बुधवार (21 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंडिगो

मार्केट शेयर के लिहाज से इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारतीय एयरलाइन मार्केट में कंपनी का शेयर करीब 64% है। इसकी स्थापना 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने की थी। ये रोजाना 2000 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।

80 से ज्यादा डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 30 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर इंडिगो की फ्लाइट चलती है। ये 110+ डेस्टिनेशन को जोड़ती है। एयरलाइन की 320 से ज्यादा एयरक्राफ्ट की फ्लीट है। इसके 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर हैं।

एक महीने पहले दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बनी थी इंडिगो

एक महीने पहले इंडिगो मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बन गई थी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इंडिगो ने 9 अप्रैल को अमेरिका बेस्ड डेल्टा एयरलाइन्स को कुछ समय के लिए पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया था। हालांकि इंडिगो करीब 1 घंटे बाद ही दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन की पोजिशन पर वापस आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version