लखीसराय में भाजपा पुरानी बाजार मंडल ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आज विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कौशल्या रेजिडेंट होटल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकूल सिंह ने की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह मुख
.
धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। साथ ही कहा कि यह संविधान और नागरिक अधिकारों के विरुद्ध था।
‘समाप्त कर दी गई थी प्रेस की स्वतंत्रता’
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने आपातकाल के दौरान की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया था। जनता के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे।
लोकतंत्र की रक्षा की ली गई शपथ
मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने युवाओं को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ जनता को सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और युवा मौजूद रहे। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।