इंदौर में मानसून की विदाई में हल्की बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों परबारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी कमजोर पड़ने से अब तेज
.
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि देश में सिस्टम तो एक्टिव है लेकिन यह मध्य प्रदेश से दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। इंदौर में एक हफ्ते से हल्की बारिश ही हुई है। गुरुवार और शुक्रवार को 1-1 इंच बारिश हुई थी। शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई और आधा इंच रिकॉर्ड की गई। सीजन में अब तक 35 इंच बारिश हो चुकी है। सीजन की बारिश का कोटा 2020 से 37.48 इंच ही तय किया गया है। इस लिहाज से अभी करीब ढाई-तीन इंच बारिश की जरूरत है।
एक हफ्ते का मौसम
तारीख | दिन का तापमान | रात का तापमान | बारिश |
22 सितम्बर | 33.8 (+3) | 23 (+2) | 6 मिमी |
23 सितम्बर | 32.9 (+1) | 22.6 (+3) | 10.9 मिमी |
24 सितम्बर | 33.1 (+1) | 23.4 (+3) | 7.6 मिमी |
25 सितम्बर | 32 (0) | 23.4 (+3) | 7.8 मिमी |
26 सितम्बर | 30.5 (-1) | 22.6 (+2) | 24.2 मिमी |
27 सितम्बर | 28.3 (-4) | 22.6 (-2) | 22.6 मिमी |
28 सितम्बर | 27.1 (-6) | 22.6 (+2) | 12 मिमी |
शुक्रवार को दिन का तापमान 28.3 (-4) डिग्री और रात का तापमान 22.6 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।। शनिवार को यह एक डिग्री लुढ़ककर 27.1 (-6) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 22.6 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान तीन दिनों से स्थिर है। अभी औसत से 2 डिग्री ज्यादा है। दिन का तापमान अभी औसत से 6 डिग्री कम है जिससे उमस लगभग खत्म हो गई है।