Homeमध्य प्रदेशइंदौर में एक्सपोर्ट कारोबारी के यहां चोरी: परिवार के साथ पुणे...

इंदौर में एक्सपोर्ट कारोबारी के यहां चोरी: परिवार के साथ पुणे गए थे, विदुर नगर में भी दो घरों को बनाया निशाना – Indore News


इंदौर में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात हाेने का मामला सामने आया है। विजय नगर में जहां एक एक्सपोर्ट कारोबारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। द्वारकापुरी के दो घरों में भी वारदात हो गई। एक्सपोर्ट कारोबारी परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे गए हुए थे। वह

.

विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हनी पटेल निवासी बीजी-22, निवासी स्कीम नंबर-74 की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। हनी पटेल ने बताया कि 21 नवंबर को वह परिवार के साथ पुणे के लिए निकले थे। 25 नवंबर को उनके कर्मचारी प्रमोद का कॉल आया। उसने बताया कि घर का लॉक टूटा हुआ है। पुणे से दूसरे दिन मंगलवार को इंदौर पहुंचे। घर से चांदी के बर्तन,ज्वेलरी,घड़ियां, इमिटेशन ज्वेलरी सहित कैश गायब था। इसके बाद उन्होंने कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें एक बदमाश रात में घर में घुसकर चोरी करके जाता दिखाई दिया है।

द्वारकापुरी में उत्कर्ष शर्मा के यहां चोरी की वारदात। टूटे मिले अलमारियों के ताले।

राजस्थान गए परिवार, घर में घुसे चोर द्वारकापुरी की पार्श्वनाथ कॉलोनी निवासी उत्कर्ष शर्मा निवासी ने बताया कि विदुर नगर में उसके चाचा राकेश शर्मा रहते हैं। 24 को वह परिवार के साथ राजस्थान​​​​​​​ के सांवरिया सेठ गए थे। मंगलवार रात में उन्हें कॉल आया कि घर जाकर देखो चोरी हो गई है। इसके बाद घर पहुंचे तो लोहे के गेट और हाल के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर की अलमारियां टूटी पड़ी थी। वही अंदर से कैमरे और डीवीआर भी गायब मिले। बाद में पता चला कि आरोपियों ने नजदीक ही रहने वाले चिराग नगाइच के यहां भी चोरी की है। वह भी अपने परिवार के साथ बाहर गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

वहीं छत्रीपुरा थाने में भी प्रिया निवासी सांई सिटी देवास ने केस दर्ज कराया है। वह राजमोहल्ला में अपने काका गोलू करोडे की शादी में शामिल होने आई थी। मेंहदी की रस्म के बाद उसने 11 ग्राम की ज्वेलरी बैग में रखी। जिसे बाद में खोला तो उसमें झुमकी नही थी। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर थाने आकर केस दर्ज कराया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version