इंदौर में आज सुबह से बादल छाए हुए है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं। इससे पहले, बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे से शाम तक मौसम ऐसा ही रहा। इस दौरान कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश हुई।
.
वहीं, दिन का तापमान 29.5 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। रात का तापमान 23.2 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य है। इस जून यह चौथी बार है कि रात का तापमान सामान्य पर है। हालांकि 24 घंटों में सिर्फ 4.5 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है, लेकिन मौसम ठंडा रहा।
जून में इस बार 25 दिनों में से 16 दिन बारिश जरूर हुई लेकिन दिनभर में बहुत ही कम यानी 10 मिमी से भी कम। सिर्फ दो बार ऐसी स्थिति बनी, जब दिनभर में सिर्फ आधा-आधा इंच बारिश हुई। इसके चलते इस बार जून में अभी तक 2 इंच बारिश हुई है जबकि जून का कोटा 5 इंच का है। अब जून खत्म होने में 5 दिन बाकी हैं और कोटा पूरा करने के लिए 3 इंच बारिश की जरूरत है।
चार दिनों तक तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक टर्फ प्रदेश के बीच से गुजर रहा है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर में इसका असर अभी इतना प्रभावी नहीं है।
मानसून एक्टिव होने के बाद तेज बारिश
इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। अनुमान था कि मध्य प्रदेश में यह जून के पहले हफ्ते में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 15 दिन तक मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा और एमपी में 1 दिन लेट हो गया।
इंदौर का जून माह का तापमान और बारिश
दिन | दिन का तापमान | रात का तापमान | बारिश (मिमी में) |
1 जून | 35.2 (-5) | 23.2 (-2) | – |
2 जून | 34.6 (-5) | 24.9 (-1) | 0.1 |
3 जून | 31.3 (-9) | 23.5 (-2) | 8 |
4 जून | 32.3 (-8) | 22.6 (-3) | – |
5 जून | 35.7 (-4) | 23.8 (-2) | – |
6 जून | 36.3 (-3) | 23.4 (-2) | 1.7 |
7 जून | 37.9 (-1) | 23.4 (-2) | 0.5 |
8 जून | 38.7 (-1) | 26 (+1) | – |
9 जून | 39.6 (0) | 26.2 (+2) | – |
10 जून | 40.4 (+3) | 27.0 (+2) | 1.5 |
11 जून | 41.6 (+4) | 26.6 (+2) | 0.1 |
12 जून | 41.6 (+4) | 25.6 (+1) | 0.1 |
13 जून | 38.2 (+1) | 26.2 (+2) | – |
14 जून | 38.6 (+1) | 23.4 (-1) | 1.4 |
15 जून | 35.2 (0) | 26 (+2) | – |
16 जून | 34.6 (-1) | 24.1 (0) | 0.1 |
17 जून | 32.2 (-3) | 24.2 (0) | 0.5 |
18 जून | 31.4 (-4) | 24.3 (0) | 3.4 |
19 जून | 25.6 (-10) | 22.8 (-1) | 11.9 |
20 जून | 28.6 (-6) | 22.8 (-1) | 1.3 |
21 जून | 28.2 (-6) | 23 (-1) | 2.8 |
22 जून | 27.2 (-7) | 23.2 (-1) | 4.3 |
23 जून | 27.4 (-7) | 22.8 (-1) | 1 |
24 जून | 27.6 (-) | 23 (-1) | 14.7 |
25 जून | 29.5 (-4) | 23.2 (0) | 4.5 |