Homeमध्य प्रदेशउमरिया में बहू ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की: संपत्ति...

उमरिया में बहू ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की: संपत्ति नहीं मिलने से नाराज थी, पुलिस ने एक महीने बाद किया खुलासा – Umaria News



बुजुर्ग का शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला था।

उमरिया में एक बहू ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ससुर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। मृतक 65 साल के चंद्रप्रकाश तिवारी बिरसिंहपुर के रहने वाले थे।

.

घटना 15 मई की रात की है। चंद्रप्रकाश अपने घर की परछी में चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि चारपाई के नीचे खून बिखरा हुआ है और चंद्रप्रकाश के सिर पर चोट के निशान हैं। बुजुर्ग के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था।

संपत्ति देने से मना किया तो की हत्या

जांच में पता चला कि मृतक की बहू रंजना तिवारी ने यह वारदात की। पूछताछ में रंजना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। ससुर ने साफ कह दिया था कि वह अपनी संपत्ति सरकार या किसी और को दे देंगे, लेकिन बहू-बेटे को कुछ नहीं देंगे।

कुल्हाड़ी मारकर ससुर की जान ली

रंजना को पता था कि उसके ससुर घर के बाहर सोते हैं। वह घटना वाली रात अपने घर ग्राम बड़खेरा से बिरसिंहपुर आई। उसने कुल्हाड़ी से वार कर ससुर की हत्या कर दी। बाद में कुल्हाड़ी और घटना के दौरान टूटी चूड़ियों को बन्ना नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी और टूटी चूड़ियां बरामद कर ली हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version