Homeराज्य-शहरऊना में कोर्ट के कर्मचारी की मौत: कांगड़ा से ढूंढते हुए...

ऊना में कोर्ट के कर्मचारी की मौत: कांगड़ा से ढूंढते हुए 2 दिन बाद पहुंची पत्नी, कमरे में सड़ी-गली हालत में मिला अर्धनग्न शव – Amb News



ऊना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीजेएम कोर्ट में चपरासी के पद पर तैनात 45 वर्षीय कश्मीर सिंह का शव उनके किराए के कमरे में मिला है। कई दिन से पति से संपर्क न होने पर पत्नी खुद ऊना पहुंची। कमरे में पति का शव अर्धनग्न हालत में मिला। पुलिस मा

.

जानकारी के अनुासार कश्मीर सिंह मूल रूप से कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा तहसील के गांव बड़ाई के रहने वाले थे। वह ऊना के वार्ड नंबर 2 स्थित मोहल्ला गुरुसर में किराए के कमरे में रह रहे थे। मृतक की पत्नी सपना ने बताया कि शनिवार को उनसे आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। काफी प्रयास के बाद जब संपर्क नहीं हुआ, तो वह खुद ऊना पहुंची।

सड़ी गली हालत में मिला शव

उसके कमरे में पहुंचने पर दरवाजा खुला मिला। अंदर जाते ही सपना के होश उड़ गए। उनके पति का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। शव सड़ने लगा था और आसपास दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मृतक की पत्नी सपना की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version