Homeविदेशऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान: जेल से...

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान: जेल से किया आवेदन, पूर्व ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन-टोनी ब्लेयर से मुकाबला


4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का चांसलर बनने के लिए आवेदन किया है। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का चांसलर बनने के लिए आवेदन किया है।

पाकिस्तान की जेल में एक साल से बंद इमरान खान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर बनने के लिए आवेदन दे दिया है। इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फिकार बुखारी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी।

बुखारी ने कहा कि इमरान चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चांसलर इलेक्शन 2024 का आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है। ये चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। ऑक्सफोर्ड के 800 सालों के इतिहास में पहली बार चांसलर चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान होगा।

बुखारी ने कहा, “अगर वह चांसलर बनते हैं, तो वह एशियाई मूल के पहले व्यक्ति होंगे। यह सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया और बाकी दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।”

इमरान खान को पिछले साल अगस्त में भ्रष्टाचार से लेकर हिंसा भड़काने तक के कई आरोपों में जेल में डाला गया था।

ऑक्सफोर्ड के स्टूडेंट रह चुके हैं इमरान
चुनाव लड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत होती है जो कि 18 अगस्त तक चल रही थी। ऑक्सफोर्ड ने कहा कि अक्टूबर की शुरुआत में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। ऑक्सफोर्ड ने अंतिम लिस्ट जारी नहीं की है मगर कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन भी चुनाव लड़ने वाले हैं।

इसके अलावा कुछ महिलाओं ने भी चांसलर पद के लिए आवेदन दिया है। अगर वे इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली महिला चांसलर होंगी।

इमरान खान ऑक्सफोर्ड के ही छात्र हैं। उन्होंने 1972 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केबल कॉलेज से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की थी। वे 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में काम कर चुके हैं।

ऑक्सफोर्ड चांसलर ने मार्च में दिया था इस्तीफा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड क्रिस पैटन ने इसी साल फरवरी में अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। 80 साल के पैटन 21 साल तक चांसलर रहे। उन्होंने फरवरी 2003 में पद संभाला था।

लॉर्ड पैटन इससे पहले हांगकांग के 28वें और अंतिम ब्रिटिश गवर्नर के रूप में कार्यरत थे। वे 1990 से 1992 तक कंजर्वेटिव पार्टी के प्रेसिडेंट रहे थे। रॉय जेनकिंस की मृत्यु के बाद उन्हें चांसलर के रूप में चुना गया था। वे 19वीं शताब्दी में ड्यूक ऑफ वेलिंगटन के बाद से पद पर रहते हुए न मरने वाले पहले चांसलर हैं।

पैटन 1224 के बाद से ऑक्सफोर्ड के चांसलर का पद संभालने वाले 159वें शख्स हैं।

लॉर्ड पैटन ने मार्च 2023 में पद संभाला था। वे पिछले 90 सालों में ऑक्सफोर्ड के सिर्फ चौथे चांसलर हैं।

इमरान के जीतने के चांसेज कम
ऑक्सफोर्ड विवि के चांसलर के चुनाव में 2.5 लाख से ज्यादा मौजूदा और पुराने छात्र वोट करेंगे। इस चांसलर बनने का मौका यहां के ग्रेजुएट को मिलता है। नए नियमों के मुताबिक जो भी नए चांसलर बनेंगे उन्हें 10 साल का कार्यकाल मिलेगा। द टेलीग्राम के मुताबिक इमरान खान के जीतने की संभावना कम है क्योंकि इसकी रेस में ब्रिटेन के 3 पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा और भी कई दिग्गज हैं।

इमरान खान और बुशरा फिर गिरफ्तार:नए तोशाखाना मामले में NAB ने जेल से किया गिरफ्तार, इद्दत मामले में कल हुए थे बरी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तोशाखाना से जुड़े नए मामले में गिरफ्तार करने नेशनल अकाउंटेबिलिटी (NAB) की टीम अडियाला जेल पहुंची थी। कल शाम ही फर्जी निकाह केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामाबाद कोर्ट ने बरी किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बांग्लादेश तख्तापलट की स्क्रिप्ट 16 महीने पहले लिखी: छात्रों के प्रदर्शन में घुसे पाकिस्तानी एजेंट

5 अगस्त 2024… वो तारीख, जब बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ था। रात करीब 1 बजे भारतीय खुफिया एजेंसी का एक अधिकारी गुप्त लोकेशन पर था। वह बांग्लादेश के घटनाक्रम की जानकारी अपने कमांड सेंटर को भेज रहा था। उसे फोन में टाइप करने में वक्त लग रहा था। लिहाजा उसने तमाम जानकारी सादे कागज पर लिखकर उसकी फोटो कमांड सेंटर भेजनी शुरू की। उसे बांग्लादेश के तख्तापलट का सिरा 16 महीने पहले मिलता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version