Homeबिहारऔरंगाबाद में दो भाइयों के बीच फायरिंग: 5 को पुलिस ने...

औरंगाबाद में दो भाइयों के बीच फायरिंग: 5 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक कट्टा और 7 कारतूस भी किया बरामद – Aurangabad (Bihar) News



औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका स्थानीय क्लीनिक में इलाज किया ग

.

घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक छत पर पिस्टल लहराते और पत्थर फेंकते दिख रहा है। विपक्षी पक्ष की शिकायत पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला। इसके बाद पुलिस ने रामलायक सिंह के घर पर छापेमारी की। वहां से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद किए गए। वीडियो में दिख रहा युवक रामलायक सिंह का बेटा विवेक कुमार सिंह है।

3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई

एसडीपीओ मुख्यालय-2 अमित कुमार के अनुसार, इस मामले में 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उदय कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, मिथुन उर्फ कुन्दन कुमार, सरोज कुमार और रामलायक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version