औरंगाबाद में जादू-टोना का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की पहचान जनेश्वर पासी(70) के तौर पर हुई है। घ
.
अस्पताल में परिजनों के साथ पीड़ित।
पूरे परिवार ने मिलकर मारा
पीड़ित ने बताया, ‘रविवार को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर पड़ोसी शौकीन मिल गया। हॉकी स्टिक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मेरी जान बचाई। मारपीट में शौकीन के साथ उसका दादा नरेश, अरविंद और चाची भी शामिल थी। नरेश के घर में कोई भी बीमार पड़ता है तो मुझ पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हैं। जादू टोना के डर से ही शौकीन कुछ दिनों से घर से बाहर रह रहा था। रविवार को वौ लौटा था।’
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस संबंध में कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पिपरा बगाही गांव में मारपीट की जानकारी मिली है। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।