Homeबिहारऔरंगाबाद में बदमाशों ने 5 दुकानों में लगाई आग: फायर ब्रिगेड...

औरंगाबाद में बदमाशों ने 5 दुकानों में लगाई आग: फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही सबकुछ जलकर राख, BDO-CO ने कहा- पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा – Aurangabad (Bihar) News



औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र के मनिका बाजार में बुधवार की रात बदमाशों ने 5 दुकानों में आग लगा दी। अगलगी में सब्जी की दुकान, जनरल स्टोर, स्वीट होम होटल, चाट और किराना की दुकानें जलकर राख हो गईं।

.

आग से गुडु चौधरी, दिलीप कुमार गुप्ता, संतोष साव, गोलू कुमार और दिलीप गुप्ता की दुकानें लग गई। स्थानीय लोगों ने आधी रात को दुकानों से निकलती आग की लपटें देखीं। दुकानदारों को तुरंत सूचना दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मदनपुर थाने से दमकल वाहन भेजा गया, लेकिन तब तक दुकानों का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार वो बुधवार शाम को दुकानें बंद कर घर गए थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा

व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि ये दुकानें ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थीं। BDO अवतुल्य कुमार आर्य और CO मोहम्मद अकबर हुसैन ने घटनास्थल का दौरा किया। CO ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version