औरंगाबाद में NH-139 पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार किसान अरुण मेहता (45) को कुचल दिया। स्कार्पियो ने टक्कर मारने के बाद बाइक को करीब 30 मीटर तक घसीटा। मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के तीताई बिगहा के पास की है। हादस
.
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बाइक।
जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी टीम
मृतक के परिवार में पत्नी सुधा देवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा सरोज इंजीनियरिंग कर रहा है। दूसरा बेटा नीतेश और बेटी रिंपल डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं। अरुण खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है। प्रशासन की टीम जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है। चार घंटे से जारी जाम से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।