Homeबिहारकटिहार में मजदूरों को लेकर विवाद: खेत में काम करने के...

कटिहार में मजदूरों को लेकर विवाद: खेत में काम करने के दौरान रोका, विवाद में चली गोली से बच्चा घायल – Katihar News


कटिहार के समेली प्रखंड में मजदूरों को लेकर हुए विवाद में एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। घटना पश्चिमी चांदपुर पंचायत के टिकापट्टी स्थित नागर टोला की है। घायल बच्चे की पहचान मजदूर के बेटे आशीष कुमार (10) के रूप में हुई है।

.

घटना उस समय हुई जब राजा कुमार खेत में काम के लिए मजदूर बुलाने नागर टोला पहुंचा था। इसी दौरान सन्नी कुमार और बॉबी चौधरी ने वहां आकर मजदूरों को काम पर जाने से रोक दिया। विवाद के दौरान दोनों ओर से गोली चल गई। गोली आशीष के पेट में लगी।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी।

बच्चे की हालत नाजुक

घायल बच्चे को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार आशीष की हालत नाजुक है। पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version