Homeपंजाबकपूरथला में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार: शिकायतकर्ता से डॉक्यूमेंट शामिल करने...

कपूरथला में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार: शिकायतकर्ता से डॉक्यूमेंट शामिल करने पर कैश मांगा, 2 हजार रुपए लिए – Kapurthala News



विजिलेंस की गिरफ्त में आरोपी ASI बलदेव सिंह।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) बलदेव सिंह को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसे आज कोर्ट में पेश किया। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता

.

डॉक्यूमेंट जांच में शामिल करने के लिए रुपए मांग रहा था। विजिलेंस के प्रवक्ता के अनुसार, ASI ने शिकायतकर्ता से पुलिस जांच में शामिल होने की अनुमति के लिए पहले 10,000 रुपए की मांग की। बाद में राशि 5,000 रुपए कर दी। शिकायतकर्ता की मिन्नतों के बाद ASI 2,000 रुपए लेने को तैयार हुआ।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी ASI को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version