Homeबिहारकमला बलान में बढ़ा पानी, ऊंचाई पर जा रहे लोग: गांवों...

कमला बलान में बढ़ा पानी, ऊंचाई पर जा रहे लोग: गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा, नाव से आना-जाना कर रहे ग्रामीण; फसल भी बर्बाद – Darbhanga News


दरभंगा में कमला बलान नदी का जलस्तर 2 दिन में बढ़ा है। इस कारण गौड़ाबौराम प्रखंड के बौराम, गोरामानसिंग और आधारपुर पंचायत के कई गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चतरा, रही टोल, बौराम मुशहरी, बाथ मंसारा जैसे गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्

.

करीब 5000 की आबादी प्रभावित हुई है। निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया है। करीब 20 बीघा क्षेत्र में मूंग की फसल डूब गई है। 60 परिवार को ऊंचे स्थान पर शरण लेना पड़ा।

चतरा के लक्ष्मी सहनी, सतो सहनी, अशोक शर्मा, राम उदगार मंडल और कमलेश यादव ने बताया कि गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। सरकारी नाव नहीं चल रही है। निजी नाव ही एकमात्र सहारा है। जिसकी सवारी के लिए भाड़ा देना पड़ता है।

नदी में जलस्तर बढ़ा।

सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं हुई

स्थानीय निवासी अमित कुमार झा ने कहा कि मूंग की फसल खेत में लगी थी, जो डूब गई है। जानवरों की जान को भी खतरा है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। सरकारी नाव की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से नाव की मांग की है।

भोला कुमार यादव ने बताया कि खेत में लगी फसल सब डूब गई है। फसल नष्ट हो रही है। रास्ते बंद हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने से गांवों का संपर्क टूट गया है।

बताया जा रहा कि अभी करीब 5 नाव किराए पर चल रही है। जिससे लोगों को आना-जाना लगा है।

सीओ अभिषेक आनंद ने बताया,

सरकारी नाव तैयार है, जरूरत पड़ने पर चलाई जाएगी। तीन गांव नदी के एकदम किनारे है। जिसके कारण थोड़ा सा भी पानी बढ़ने पर ये आबादी प्रभावित हो जाती है। वैसे हमलोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं।पानी का लेवल कम होने लगा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version