Homeहरियाणा​​​​​​​करनाल में खली बोले- लेफ्टिनेंट विनय नरवाल से मिल चुका: आतंकियों...

​​​​​​​करनाल में खली बोले- लेफ्टिनेंट विनय नरवाल से मिल चुका: आतंकियों ने धर्म-नाम पूछकर मारा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब – Gharaunda News



लघु सचिवालय में खली ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी।

आज डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली करनाल के लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने यहां हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की। खली ने भारतीय सेना की सराहना कर

.

उन्होंने देश की एकजुटता और राजनीतिक पार्टियों के समर्थन को भी अहम बताया। खली ने कहा कि भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और पाकिस्तान चाहता है कि भारत कमजोर रहे, लेकिन भारत अपनी ताकत से दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तानी जासूसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

धर्म और नाम पूछकर की निर्दोषों की हत्या द ग्रेट खली ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की। इस अमानवीय घटना के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों को ऐसा करारा जवाब मिला है कि अब वे दोबारा भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेंगे।

खली ने कहा कि इस हमले के बाद पूरे देश ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया। राजनीतिक पार्टियों ने भी इस पर कोई राजनीति नहीं की, बल्कि मिलकर सेना और सरकार के साथ खड़े नजर आए।

खली ने कहा कि आज भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और पाकिस्तान जैसे देश नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े। वे चाहते हैं कि भारत गरीब बना रहे, यहां भुखमरी फैले। लेकिन भारत दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की से पूरी दुनिया को समस्या हो रही है, इसलिए कई देश हमारे साथ खड़े नहीं होते।

भारत अकेला भी काफी, दुश्मनों को देने में सक्षम जवाब द ग्रेट खली ने साफ कहा कि चाहे कोई देश हमारे साथ खड़ा हो या न हो, भारत इतना सक्षम है कि अपने दुश्मनों को अकेले भी जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं, और कुछ देश ऐसे भी हैं जो पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, लेकिन भारत को अपनी ताकत पर भरोसा है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत पर द ग्रेट खली ने कहा कि वे देश का गौरव थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह उनसे एक-दो बार मिले भी थे और वह उनके ढाबे पर आए थे। खली ने कहा कि जिस तरह से आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मारा, वह बहुत दुखद है और इसका दुख पूरे हिंदुस्तान को है।

पाकिस्तानी जासूसों को लेकर पूछे गए सवाल पर द ग्रेट खली ने कहा कि ऐसे जासूसों को पकड़ना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। द ग्रेट खली ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हम आज अपने घरों में सुरक्षित हैं, आराम से बैठे हैं और अपने बिजनेस कर पा रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारी सेना को जाता है जो बॉर्डर पर खड़ी होकर हमारी रक्षा कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version