Homeउत्तर प्रदेशकर्ज से परेशान मजदूर ने किया सुसाइड: एटा में फंदे से...

कर्ज से परेशान मजदूर ने किया सुसाइड: एटा में फंदे से लटकता मिला शव, मजदूरी कर चलाता था परिवार – Etah News


नंदकुमार| एटा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मजदूर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

एटा में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 30 वर्षीय मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रामू पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है।

घटना उस समय की है जब रामू बस स्टैंड से काम करके घर लौटा था। उसने कर्ज के कुछ पैसे चुकाए और अपनी पत्नी शिवानी से भी कुछ पैसे लिए। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसका शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह मेहनत- मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी और बच्चों की स्थिति बेहद दयनीय है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version