कांगड़ा में भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते एच आर टी सी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू हो गई है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने म्युनिसिपल स्टेडियम के पास रामलीला सभा के लिए स्वीकृत कमरे का भूमि पूजन किया। पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह दो मंजिला भवन रामलीला आयोजन स
.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से रामलीला के कलाकारों और पदाधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। नेहरू चौक पर आठ लाख रुपए की लागत से एक कैफेटेरिया का निर्माण चल रहा है। यह छह महीने में तैयार होगा। कॉलेज रोड पर 88 लाख रुपए की लागत से व्यापारिक परिसर बनेगा। नगर परिषद ने इसका टेंडर जारी कर दिया है।
अजय वर्मा का स्वागत करते रामलीला सभा के सदस्य।
प्रोजेक्ट की डीपीआर 14 करोड़ रुपए
नगर परिषद कार्यालय परिसर में बड़ी योजना को मंजूरी मिली है। इसमें बहुमंजिला पार्किंग, बचत भवन और व्यवसायिक परिसर शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर 14 करोड़ रुपए है। नगर परिषद का कार्यालय पुराने कांगड़ा डाक बंगला रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष राज कुमारी, पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा, रामलीला सभा के उपाध्यक्ष राकेश मेहरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अजय वर्मा ने शहरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।