पत्रकारों से बातचीत कर संगठन के बारे में जानकारी देते विधायक शमशेर सिंह गोगी।
असंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने मंगलवार देर शाम को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा में बीते कई वर्षों से कांग्रेस का मजबूत संगठन नहीं था। पार्टी में संगठनात्मक खालीपन लंबे समय से महसूस किया जा रहा था, लेकिन अब इस कमी
.
कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी।
राहुल गांधी के प्रयासों का जताया आभार गोगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से राज्य हरियाणा के लिए राहुल गांधी ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने चंडीगढ़ आकर न सिर्फ सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया बल्कि एआईसीसी के ऑब्जर्वरों को भी दिशा-निर्देश दिए। इस मुलाकात से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।
करनाल में 10 जून को हुई ऑब्जर्वर मीटिंग शमशेर सिंह गोगी ने जानकारी दी कि इसी क्रम में 10 जून को करनाल में कांग्रेस के ऑब्जर्वरों की स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य था कि कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर दोबारा मजबूत किया जाए। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी।
12 जून को सालवन रोड की बैठक में आएंगे बुवन कापड़ी अगली बड़ी बैठक 12 जून को सालवन रोड स्थित सनातन सेवा समिति में होने जा रही है। इस बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर बुवन कापड़ी शिरकत करेंगे। उनके साथ पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी मौजूद रहेंगी। यह बैठक कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित करने के अभियान का अहम हिस्सा होगी। दोनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी राय भी लेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को बैठक में आने का अनुरोध पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 12 जून को आयोजित होने वाली बैठक में अवश्य पहुंचें। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कार्यकर्ता अपने क्षेत्रीय प्रभारियों से मिल सकते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रख सकते हैं। पार्टी को इस समय संगठित ढांचे की सख्त जरूरत है और इसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी।
जनता भी संगठन के पुनर्गठन को लेकर चिंतित गोगी ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा कमजोर होने से केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि आम जनता भी परेशान है। जनता को उम्मीद है कि कांग्रेस फिर से एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरे और उनके मुद्दों की सही तरीके से आवाज बने। इसलिए यह जरूरी है कि कार्यकर्ता मिलकर संगठन के रिक्त स्थान को भरें और कांग्रेस को फिर से हरियाणा में सक्रिय और प्रभावशाली बनाएं।
फिलहाल संगठन निर्माण पर ही फोकस पूर्व विधायक ने अंत में दोहराया कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं और संगठन को मजबूती देने की दिशा में एकजुट प्रयास करें। कांग्रेस की राज्य में वापसी का रास्ता संगठन के पुनर्गठन से ही होकर जाता है, और इस दिशा में शुरू की गई बैठकों का प्रभाव जल्द ही दिखने लगेगा।