उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना अंतर्गत जगदीशपुर पट्टी गांव में गुरुवार को एक कार की टक्कर से इसी गांव के रहने वाले एक युवक की दीवार गिर गई। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद हो गया शुक्रवार शाम कार के मालिक ने दीवार के मालिक पर फायर झोंक दिया।
.
छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी रानू पांडे बीते गुरुवार अपनी कार से घर जा रहा था। तभी उसकी कारण गांव के ही रहने वाले ज्ञानेंद्र शुक्ला की दीवार से टकरा गई। इससे दीवार गिर गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम फिर से दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आवेश में रानू ने ज्ञानेंद्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ज्ञानेंद्र ने बताया कि कल दीवार गिरने के बाद उन्होंने आज रानू को दीवार को बनवाने की बात कही तो उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस रानू पांडे व उसके बेटे अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।