बस्ती2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में राष्ट्रीय लोकदल के लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बस्ती में राष्ट्रीय लोकदल के लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रालोद पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने भूमि सुधार और हदबंदी कानून लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण विकास और किसानों के उत्थान के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
रालोद नेता शिव कुमार गौतम और राधेश्याम चौधरी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह भारत के गांवों को गहराई से समझते थे। उनका मानना था कि शहर और गांव के बीच की खाई को कम करने वाली नीतियां बनाई जानी चाहिए। उनके तीन भूमि सुधार कानूनों ने मध्यम किसान वर्ग को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया।
कार्यक्रम में महिपाल पटेल, अभय पटेल, शेर सिंह, अरुण चौधरी सहित रालोद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकमत से कहा कि किसानों और खेत मजदूरों के चेहरों पर खुशहाली लाना ही चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।