Homeपंजाबकुरुक्षेत्र में अंतरराज्यीय चोर गिरोह 2 लोग गिरफ्तार: हरियाणा-पंजाब में करते...

कुरुक्षेत्र में अंतरराज्यीय चोर गिरोह 2 लोग गिरफ्तार: हरियाणा-पंजाब में करते थे वारदात; एक आरोपी पर 48 तो दूसरे 32 केस दर्ज – Kurukshetra News


पुलिस की गिरफ्त में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मेंबर।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले अंतर राज्यीय गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अकबर उर्फ लक्की और आकाश उर्फ कांटो निवासी डेहा कॉलोनी अम्बाला शहर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ हरियाणा और पंजाब में

.

सेक्टर-4 के दर्शु राम के मुताबिक, वह चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट में मैनेजर है। वह 8 मई को अपनी ड्यूटी पर और उसका परिवार दिल्ली गया था। इस दौरान चोर ने उसके घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने थाना सदर थानेसर में केस दर्ज कर जांच CIA-2 को सौंपी गई।

आरोपियों से बरामद चोरीशुदा सामान।

स्कूटी, जेवर और कैश बरामद

मामले की जांच के करते हुए CIA-2 की टीम ने आरोपी लक्की और आकाश को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरीशुदा सोने-चांदी के जेवर, 2 घड़ियां और 15 हजार रुपए कैश बरामद हुआ। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई।

लक्की पर 48 तो कांटो पर 32 केस दर्ज

जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी लक्की के खिलाफ लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, अम्बाला, पंचकुला और कुरुक्षेत्र में चोरी, मारपीट और NDPS एक्ट के 48 और आकाश उर्फ कांटो पर लालडू और पंचकुला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र में चोरी और मारपीट के 32 केस दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version