Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में सैलून संचालक पर हमला: सिर में लगी चोट; शराब...

कुरुक्षेत्र में सैलून संचालक पर हमला: सिर में लगी चोट; शराब के नशे में धुत्त थे हमलावर; पुलिस को शिकायत दी – Kurukshetra News



कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात को सैलून संचालक पर 3 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर नशे में धुत थे और उन्होंने पहले गाली-गलौज की, फिर संचालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे CHC शाहाबाद पहुंचाया।

.

दुकान में घुसे हमलावर

डीग गांव के रहने वाले अजय कुमार के मुताबिक, उसकी गांव में ही सैलून की दुकान है। वह रात काे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। तभी शराब के नशे के धुत्त 3 युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने उनको दुकान से जाने के लिए कह दिया, मगर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने उसके सिर में कोई चीज मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस चोट लगते ही उसके सिर से खून बहने लगा। शोर मचान के पर आरोपी माैके से भाग गए। उसने अपने घरवालों और डायल-112 को कॉल की। उसके पिता ने उसे CHC शाहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। अजय ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version